Jami'ul Ilm Emblem
Jami'ul Ilm جامع العلم • Authentic Islamic Knowledge
صحيح International: #29 Sahih al-Bukhari • #29 Imam al-Bukhari: Sahih

Sahih al-Bukhari - صَحِيحُ الْبُخَارِي

The book of belief (faith). • The book of belief (faith). • Imam Muhammad al-Bukhari (d. 256 AH)

Display Format:
حَدَّثَنَا عَبْدُ اللَّهِ بْنُ مَسْلَمَةَ ، عَنْ مَالِكٍ ، عَنْ زَيْدِ بْنِ أَسْلَمَ ، عَنْ عَطَاءِ بْنِ يَسَارٍ ، عَنْ ابْنِ عَبَّاسٍ ، قَالَ : قَالَ النَّبِيُّ صَلَّى اللَّهُ عَلَيْهِ وَسَلَّمَ : أُرِيتُ النَّارَ فَإِذَا أَكْثَرُ أَهْلِهَا النِّسَاءُ يَكْفُرْنَ ، قِيلَ : أَيَكْفُرْنَ بِاللَّهِ ، قَالَ : يَكْفُرْنَ الْعَشِيرَ ، وَيَكْفُرْنَ الْإِحْسَانَ لَوْ أَحْسَنْتَ إِلَى إِحْدَاهُنَّ الدَّهْرَ ، ثُمَّ رَأَتْ مِنْكَ شَيْئًا ، قَالَتْ : مَا رَأَيْتُ مِنْكَ خَيْرًا قَطُّ .
Source / Scholar: Imam Muhammad al-Bukhari (Original Matn & Isnad)
Chapter: The book of belief (faith). • /api/hadith-api/editions/ara-bukhari/29.json
ش

Explanation (شرح و تفصیل)

In-depth scholarly commentary, linguistic insights, and legal deductions

हज़रत इमाम-उल-मुहद्दिसीन क़ुद्दसा सिर्रह यह बताना चाहते हैं कि कुफ़्र दो तरह का होता है एक तो कुफ़्र-ए-हक़ीक़ी है जिसकी वजह से आदमी इस्लाम से निकल जाता है। दूसरे बाज़ गुनाहों के इर्तिकाब पर भी कुफ़्र का लफ़्ज़ बोला गया है। मगर यह कुफ़्र-ए-हक़ीक़ी से कम है। अबू सईद वाली हदीस किताब-उल-हैद में है। उसमें यह है कि आपने औरतों को सदक़े का हुक्म दिया और फ़रमाया कि मैंने दोज़ख़ में ज़्यादा तर तुम को देखा है। उन्होंने पूछा क्यों? आपने फ़रमाया कि तुम लअनत बहुत करती हो और ख़ावंद का कुफ़्र यानी नाशुुक्री करती हो। इब्न अब्बास (रज़ियल्लाहु अन्हुमा) की यह हदीस बड़ी लंबी है। जो बुख़ारी की किताब-उल-कुसूफ़ में है, यहाँ इस्तदलाल के लिए हज़रत इमाम ने इसका एक टुकड़ा ज़िक्र कर दिया है। इमाम क़स्तलानी (रहिमहुल्लाह) फ़रमाते हैं: वा फ़ी हाज़ल-हदीसी वअ़ज़ुर-रईसि अल-मरऊसि व तह्रीदुहू अलत-ताअ़ति व मुराजाअ़तुल-मुतअ़ल्लिमी अल-आलिमा वल-ताबिअ़ुल-मतबूअ़ फ़ीमा क़ालहू इज़ा..। (यानी और इस हदीस के तहत ज़रूरी हुआ कि सरदार अपने मातहतों को वअ़ज़-ओ-नसीहत करे और नेकी के लिए उनको राग़िब करे और इससे यह भी निकला कि शागिर्द अगर उस्ताद की बात पूरे तौर पर न समझ पाये तो उस्ताद से दोबारा दरयाफ़्त कर ले और इस हदीस से नाशुुक्री पर भी कुफ़्र का इतलाक़ साबित हुआ और यह भी मालूम हुआ कि माअ़सी से ईमान घट जाता है। इसलिए कि माअ़सी को भी कुफ़्र क़रार दिया गया है मगर वह कुफ़्र नहीं है जिसके इर्तिकाब से दोज़ख़ में हमेशा रहना लाज़िम आता है और यह भी साबित हुआ कि औरतों का ईमान जैसे ख़ावंद की नाशुुक्री से घट जाता है, वैसे ही उनकी शुक्र-गुज़ारी से बढ़ भी जाता है और यह भी साबित हुआ कि आमाल ईमान में दाख़िल हैं। हज़रत इमाम ने कुफ़्र दून कुफ़्र का टुकड़ा हज़रत इब्न अब्बास (रज़ियल्लाहु अन्हुमा) के इस क़ौल से लिया है जो आपने आयत-ए-करीमा «{ وَمَن لَّمْ يَحْكُم بِمَا أَنزَلَ اللَّهُ فَأُولَٰئِكَ هُمُ الْكَافِرُونَ }» [अल-माइदा: 44] की तफ़सीर में फ़रमाया है। (और जो शख़्स अल्लाह के उतारे हुए क़ानून के मुताबिक़ फ़ैसला न करे सो ऐसे लोग काफ़िर हैं) हज़रत इब्न अब्बास (रज़ियल्लाहु अन्हुमा) फ़रमाते हैं कि आयत-ए-करीमा में वह कुफ़्र मुराद नहीं है जिसकी सज़ा ख़ुलूद फ़िन-नार है। इसलिए उलमा-ए-मुहक़्क़िक़ीन ने कुफ़्र को चार क़िस्मो पर तक़सीम किया है (1) कुफ़्र बिल-कुल इनकार के माअ़नी में है, यानी अल्लाह पाक का बिल-कुल इनकार करना उसका वजूद ही न तस्लीम करना, क़ुरआन मजीद में ज़्यादा तर ऐसे ही काफ़िरों से ख़िताब किया गया है, (2) कुफ़्र-ए-जुहूद है यानी अल्लाह को दिल से हक़ जानना मगर अपने दुनियावी मुफ़ाद के लिए ज़ुबान से इक़रार भी न करना, मुशरिक़ीन-ए-मक्का में से बाज़ का ऐसा ही कुफ़्र था, आज भी ऐसे बहुत लोग मिलते हैं, (3) कुफ़्र-ए-इनाद है यानी दिल में तस्दीक़ करना ज़ुबान से इक़रार भी करना मगर अहकाम-ए-इलाही को तस्लीम न करना और तौहीद-ओ-रिसालत के इस्लामी अक़ीदे को मानने के लिए तैय्यार न होना, माज़ी-ओ-हाल में ऐसे बहुत से लोग मौजूद हैं, (4) कुफ़्र-ए-निफ़ाक़ है यानी ज़ुबान से इक़रार करना मगर दिल में यक़ीन न करना जैसा कि आयत-ए-शरीफ़ा «{ وَإِذَا قِيلَ لَهُمْ آمِنُوا كَمَا آمَنَ النَّاسُ قَالُوا أَنُؤْمِنُ كَمَا آمَنَ السُّفَهَاءُ }» [अल-बक़रा: 13] में मज़कूर रहे। (यानी कुछ लोग ऐसे हैं कि) जब उनसे कहा जाये कि तुम ऐसा पुख़्ता ईमान लाओ जैसा कि दूसरे लोग (अंसार-ओ-मुहाजिरीन) लाये हुए हैं तो जवाब में कहने लग गये हैं कि क्या हम भी बेवक़ूफ़ों जैसा ईमान ले आयें। याद रखो यही (मुनाफ़िक़) बेवक़ूफ़ हैं। लेकिन उनको इल्म नहीं है।
س

Isnad Lineage (سند الحديث)

Direct transmission to the Prophet ﷺ

Sahih (صحيح) حكم: Imam al-Bukhari
Prophet Muhammad ﷺ رسول الله صَلَّى اللَّهُ عَلَيْهِ وَسَلَّمَ
Companion (Sahabi) عبد الله بن عباس حبر الأمة رضي الله عنهما
Canonical Compiler Imam Muhammad al-Bukhari (d. 256 AH)
Primary Canon Authority: Transmitted in Sahih al-Bukhari with continuous verified chain (Muttasil).
Developer REST API

Fetch Hadith #29 Programmatically

Public JSON endpoint serving this hadith across all 6 language editions.

API Console
GET https://jamiulilm.com/api/hadith-api/editions/ara-bukhari/29.json
← Previous (Hadith #28)
View All Sahih al-Bukhari Hadiths →
Next (Hadith #30) →