Jami'ul Ilm Emblem
Jami'ul Ilm جامع العلم • Authentic Islamic Knowledge
صحيح International: #36 Sahih al-Bukhari • #36 Imam al-Bukhari: Sahih

Sahih al-Bukhari - صَحِيحُ الْبُخَارِي

The book of belief (faith). • The book of belief (faith). • Imam Muhammad al-Bukhari (d. 256 AH)

Display Format:
حَدَّثَنَا حَرَمِيُّ بْنُ حَفْصٍ ، قَالَ : حَدَّثَنَا عَبْدُ الْوَاحِدِ ، قَالَ : حَدَّثَنَا عُمَارَةُ ، قَالَ : حَدَّثَنَا أَبُو زُرْعَةَ بْنُ عَمْرِو بْنِ جَرِيرٍ ، قَالَ : سَمِعْتُ أَبَا هُرَيْرَةَ ، عَنِ النَّبِيِّ صَلَّى اللَّهُ عَلَيْهِ وَسَلَّمَ ، قَالَ : انْتَدَبَ اللَّهُ لِمَنْ خَرَجَ فِي سَبِيلِهِ لَا يُخْرِجُهُ إِلَّا إِيمَانٌ بِي وَتَصْدِيقٌ بِرُسُلِي ، أَنْ أُرْجِعَهُ بِمَا نَالَ مِنْ أَجْرٍ أَوْ غَنِيمَةٍ أَوْ أُدْخِلَهُ الْجَنَّةَ ، وَلَوْلَا أَنْ أَشُقَّ عَلَى أُمَّتِي مَا قَعَدْتُ خَلْفَ سَرِيَّةٍ ، وَلَوَدِدْتُ أَنِّي أُقْتَلُ فِي سَبِيلِ اللَّهِ ، ثُمَّ أُحْيَا ، ثُمَّ أُقْتَلُ ، ثُمَّ أُحْيَا ، ثُمَّ أُقْتَلُ .
Source / Scholar: Imam Muhammad al-Bukhari (Original Matn & Isnad)
Chapter: The book of belief (faith). • /api/hadith-api/editions/ara-bukhari/36.json
ش

Explanation (شرح و تفصیل)

In-depth scholarly commentary, linguistic insights, and legal deductions

हज़रत इमाम (रहिमहुल्लाह) ने पिछले अबवाब में निफ़ाक़ की निशानियों का ज़िक्र फ़रमाया था, अब ईमान की निशानियों को शुरू फ़रमा रहे हैं। चुनांचे लैलातुल-क़द्र का क़ियाम जो ख़ालिसतन अल्लाह की रज़ा के लिए हो, बतलाया गया कि वो भी ईमान का एक हिस्सा है। इस से हज़रत इमाम का मक़सद साबित हुआ कि आमाल-ए-सालिहा ईमान में दाख़िल हैं और उन की कमी-ओ-बेशी पर ईमान की कमी-ओ-बेशी मुनहसिर है। पस मुरजिआ और कुरामिया जो अक़ाईद रखते हैं वो सरासर बातिल हैं। लैलातुल-क़द्र तक़दीर से है यानी इस साल में जो हवादिस पेश आने वाले हैं उन की तक़दीरात का इल्म फ़रिश्तों को दिया जाता है, क़द्र के माना हुरमत के भी हैं और इस रात की इज़्ज़त क़ुरआन मजीद ही से ज़ाहिर है, शब-ए-क़द्र रमज़ान शरीफ़ की ताक़ रातों में से एक रात है जो हर साल अदलती बदलती रहती है। क़ियाम-ए-रमज़ान और क़ियाम-ए-लैलातुल-क़द्र मिन-अद-दीन के दरम्यान हज़रत इमाम ने “जिहाद” का ज़िक्र फ़रमाया कि यह भी ईमान का एक जुज़-ए-आज़म है। हज़रत इमाम ने अपनी गहरी नज़र की बिना पर जहां इशारा फ़रमाया है कि जिहाद मा-अन-नफ़्स हो (यानी नफ़्स के साथ जिहाद हो) जैसा कि रमज़ान शरीफ़ के रोज़े और क़ियाम-ए-लैलातुल-क़द्र वग़ैरह हैं। यह भी ईमान में दाख़िल हैं और जिहाद बिल-कुफ़्फ़ार हो तो यह भी ईमान का हिस्सा है। नीज़ इस तरफ़ भी इशारा करना है कि जिहाद अगर रमज़ान शरीफ़ में वाक़े हो तो और ज़्यादा सवाब है। फिर अगर शहादत फ़ी सबीलिल्लाह भी नसीब हो जाए तो नूर अला नूर रहे। हदीस से जिहाद का मफ़हूम ज़ाहिर है कि मुजाहिद फ़ी सबीलिल्लाह सिर्फ़ वही है जिस का ख़ुरूज ख़ालिस अल्लाह की रज़ा के लिए हो। तस्दीक़-ए-रूसुल से मुराद उन जुमला बशारतों पर ईमान लाना और उन की तस्दीक़ करना है जो अल्लाह के रसूलों ने जिहाद फ़ी सबीलिल्लाह से मुतअल्लिक़ बयान फ़रमाई हैं। मुजाहिद फ़ी सबीलिल्लाह के लिए अल्लाह पाक ने दो ज़िम्मेदारियां ली हैं। अगर उसे दर्जा-ए-शहादत मिल गया तो वो सीधा जन्नत में दाख़िल हुआ, हूरों की गोद में पहुँचा और हिसाब-ओ-किताब सब से मुस्तसना हो गया। वो जन्नत के मेवे खाता है और मुअल्लक़ क़ंदीलों में बसेरा करता है और अगर वो सलामती के साथ घर वापस आ गया तो वो पूरे पूरे सवाब के साथ और मुमकिन है कि माल-ए-ग़नीमत के साथ भी वापस हुआ हो। इस हदीस में अन-हज़रत (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने ख़ुद शहादत की तमन्ना फ़रमाई। जिस से आप उम्मत को मर्तबा-ए-शहादत बतलाना चाहते हैं। क़ुरआन मजीद में अल्लाह ने मोमिनों से उन की जानों और मालों के बदले में जन्नत का सौदा कर लिया है जो बेहतरीन सौदा है। हदीस शरीफ़ में जिहाद को क़यामत तक जारी रहने की ख़बर दी गई है। हां तरीक़ा-ए-कार हालात के तहत बदलता रहेगा। आज कल क़ल्बी जिहाद भी बड़ी अहमियत रखता है।
س

Isnad Lineage (سند الحديث)

Direct transmission to the Prophet ﷺ

Sahih (صحيح) حكم: Imam al-Bukhari
Prophet Muhammad ﷺ رسول الله صَلَّى اللَّهُ عَلَيْهِ وَسَلَّمَ
Companion (Sahabi) أبو هريرة عبد الرحمن بن صخر الدوسي رضي الله عنه
Canonical Compiler Imam Muhammad al-Bukhari (d. 256 AH)
Primary Canon Authority: Transmitted in Sahih al-Bukhari with continuous verified chain (Muttasil).
Developer REST API

Fetch Hadith #36 Programmatically

Public JSON endpoint serving this hadith across all 6 language editions.

API Console
GET https://jamiulilm.com/api/hadith-api/editions/ara-bukhari/36.json
← Previous (Hadith #35)
View All Sahih al-Bukhari Hadiths →
Next (Hadith #37) →